Modi Government s 11 Years of Service 25 Crore Lifted from Poverty पंचायतों में जन चौपाल आयोजित कर मोदी सरकार के 11वर्षों की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचायेगी भाजपा : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsModi Government s 11 Years of Service 25 Crore Lifted from Poverty

पंचायतों में जन चौपाल आयोजित कर मोदी सरकार के 11वर्षों की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचायेगी भाजपा : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

बहरागोड़ा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, 4 करोड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSat, 14 June 2025 05:43 PM
share Share
Follow Us on
पंचायतों में जन चौपाल आयोजित कर मोदी सरकार के 11वर्षों की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचायेगी भाजपा  : डॉ दिनेशानंद  गोस्वामी

बहरागोड़ा।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा मोदी सरकार का 11 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण का रहा है। इन 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। अब तक लोगों को 4 करोड़ पीएम आवास मुहैया कराया गया है। 81 करोड़ लोगों को प्रति माह 5 किलोग्राम राशन मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि से प्रतिवर्ष 11 करोड़ किसानों को 6 हजार रुपये प्रति व्यक्ति सहायता दी जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 55 करोड़ लोगों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है।

डॉ गोस्वामी ने कहा कि मोदी सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के क्रियान्वयन से देश में खुशहाली आई है। मोदी सरकार के इन 11 वर्षों के कार्यकाल में आधारभूत संरचनाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। 4 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनी है। 136 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंचायतों में जन चौपाल आयोजित कर मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायेगी। डॉ गोस्वामी आज बहरागोड़ा में पार्टी के बहरागोड़ा मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया। बैठक को जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव, उपाध्यक्ष बाप्टु साव, मंत्री गीता मुर्मू, सुमन कल्याण मंडल, श्रीबत्स घोष, गौरीशंकर महतो तथा काजल महाकुड़ ने भी संबोधित किया। बैठक में विशेष रुप से महादेव बैठा, दुर्गा गिरी, शुभेंदु पात्र, बाघरायी मांडी, उत्पल पैड़ा, मिहिर दलाई, अपूर्व दास, डोली मुर्मू, निहारिका मान्ना, पिकलू घोष, देवीप्रसाद दूबे, देवू सीट, जगन्नाथ नायक, निरंजन धावड़िया, शांति गिरी, ननीगोपाल साव, यादव पात्र, राजू महतो, आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।