Monsoon Arrives in Chakulia Refreshing Rain Brings Relief from Heat चाकुलिया: मानसून की दस्तक, रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsMonsoon Arrives in Chakulia Refreshing Rain Brings Relief from Heat

चाकुलिया: मानसून की दस्तक, रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

चाकुलिया में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दोपहर बाद तेज बारिश हुई, लेकिन तेज हवा और आकाशीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाTue, 17 June 2025 01:44 PM
share Share
Follow Us on
चाकुलिया: मानसून की दस्तक,  रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

चाकुलिया: मानसून ने दस्तक दे दी है। चाकुलिया में मंगलवार की सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। आसमान काले बादलों से ढंका हुआ है। सुबह से रिमझिम बारिश शुरू हुई। रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली। इधर, दोपहर बाद से तेज रफ्तार से बारिश हो रही है। राहत की बात है कि तेज हवा नहीं चल रही है और आसमानी बिजली भी नहीं कड़क रही है। ग्रामीणों के मुताबिक यह बारिश अपने खेतों में धान का चारा डालने वाले किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।