Fatal Accidents on Gumela-Lohardaga Highway Two Dead One Injured in Pickup Collision टोटांबी में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsFatal Accidents on Gumela-Lohardaga Highway Two Dead One Injured in Pickup Collision

टोटांबी में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत

गुमला-लोहरदगा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में खरका गांव के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाSat, 7 June 2025 11:06 PM
share Share
Follow Us on
टोटांबी में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत

गुमला, प्रतिनिधि। गुमला-लोहरदगा नेशनल हाईवे पर टोटांबी बाजार टांड़ के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार खरका गांव निवासी राजकेश्वर साहू और सुरेंद्र साहू की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि शिवपूजन साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को गुमला सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजकेश्वर और सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल शिवपूजन की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार शिवपूजन साहू गुरूदरी थाना में पदस्थापित हैं।

हादसे में उसका एक पैर और दोनों हाथ बुरी तरह जख्ती हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कंडरा गम्हरिया में लगन पान समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में पिकअप का पहिया तीनों के शरीर पर चढ़ गया। जिससे उनके पैर कुचल गए। हादसे के बाद मृतकों के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में सदर अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना पर गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए रिम्स रेफर में सहयोग किया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। हाईवा की चपेट में आने से सेवानिवृत्त सूबेदार की मौत भरनो प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र के करोंदाजोर गांव में शनिवार शाम हाईवा की चपेट में आने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान अम्बेरा गांव निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार सुरेंद्र बड़ाइक के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार सुरेंद्र बड़ाइक टीवीएस मोपेड से गोयलकेरा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही करंज थाना प्रभारी आशीष केशरी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है। घटना से परिजनों में शोक का माहौल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।