Prayers for Relief from Severe Heat Offered in City Mosques जुमे की नमाज में भीषण गर्मी से राहत के लिए विशेष दुआ, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsPrayers for Relief from Severe Heat Offered in City Mosques

जुमे की नमाज में भीषण गर्मी से राहत के लिए विशेष दुआ

Lucknow News - शहर की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान गर्मी से राहत और बारिश के लिए विशेष दुआ की गई। ऐशबाग ईदगाह जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने नमाज के बाद लोगों के लिए अच्छे मौसम और बारिश की दुआ...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 13 June 2025 11:17 PM
share Share
Follow Us on
जुमे की नमाज में भीषण गर्मी से राहत के लिए विशेष दुआ

शहर की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। ऐशबाग ईदगाह जामा मस्जिद, नदवा मस्जिद, टीले वाली मस्जिद, आसिफी मस्जिद में खास तौर सख्त गर्मी से राहत के लिए खास दुआ की गई। लगातार बढ़ती भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। इसी को देखते हुए जुमे की नमाज में गर्मी से राहत और बारिश के लिए विशेष दुआ की गई। मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने महिला जामा मस्जिद ऐशबाग ईदगाह में जुमे की नमाज अदा कराने के बाद दुआ के दौरास मौसम की सख्ती को देखते हुए विशेष दुआ अच्छे मौसम और सख्त गर्मी से राहत की दुआ मांगी।

मौलाना ने खासतौर से बारिश के लिए भी दुआ मांगी। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।