Jharkhand Matric Exam 2025 Results Musadik Ansari Tops Pathargama with 94 60 मो सादिक अंसारी को जिला में छठवां स्थान , Godda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGodda NewsJharkhand Matric Exam 2025 Results Musadik Ansari Tops Pathargama with 94 60

मो सादिक अंसारी को जिला में छठवां स्थान

झारखंड अधिविध परिषद् रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हुआ। पथरगामा के जनजातीय उच्च विद्यालय गांधीग्राम से मु सादिक अंसारी ने 94.60% अंक प्राप्त कर जिला में छठा स्थान हासिल किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोड्डाWed, 28 May 2025 05:13 AM
share Share
Follow Us on
 मो सादिक अंसारी को जिला में छठवां स्थान

पथरगामा। झारखण्ड अधिविध परिषद् रांची द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट मंगलवार को प्रकाशित कर दिया गयाl पथरगामा प्रखंड के जनजातीय उच्च विद्यालय गांधीग्राम से मु सादिक अंसारी जिला में छठा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही मु सादिक पथरगामा प्रखंड टॉपर भी हुए है। सादिक अंसारी को 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। वहीं मैट्रिक में एन जी प्लस टू विद्यालय पथरगामा से आशीष कुमार मंडल ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर हुआ हैl दूसरे स्थान पर 92.60 प्रतिशत अंक के साथ कृष कुमार और आशीष कुमार रहा। वहीं तीसरे स्थान पर जय शर्मा 90.20 प्रतिशत अंक के साथ रहा।

आशुतोष पांडे से इस सफलता पर छात्रों को बधाई दी है। उधर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से सृस्टि कुमारी 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रही वहीं दुसरे स्थान पर86.40 प्रतिशत के साथ नेहा कुमरी रही। रुनु कुमारी और प्रियंका कुमारी 84.89 प्रतिशत अंको के साथ तीसरे स्थान पर रही। सफलता पर वार्डन इंदु कुमारी के साथ शिक्षकों ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।