All India Forward Bloc Demands Action Against PDS Ration Theft in Giridih चेंगरबासा में राशन हेराफेरी मामले की लीपापोती: फॉब्ला, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsAll India Forward Bloc Demands Action Against PDS Ration Theft in Giridih

चेंगरबासा में राशन हेराफेरी मामले की लीपापोती: फॉब्ला

गिरिडीह में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने चेंगरबासा गांव में पीडीएस संचालक द्वारा राशन गबन के खिलाफ कार्डधारकों का समर्थन किया है। पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 3 June 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
चेंगरबासा में राशन हेराफेरी मामले की लीपापोती: फॉब्ला

गिरिडीह, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने सदर प्रखंड के चेंगरबासा गांव में स्थानीय पीडीएस संचालक द्वारा विगत अप्रैल माह का राशन गबन कर लिए जाने के खिलाफ कार्डधारकों के विरोध का पूरा समर्थन करते हुए प्रशासन से इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के बाद कहा कि महिला जागृति विकास समिति पीडीएस के संचालक द्वारा अप्रैल माह का पूरा राशन गबन किए जाने के खिलाफ विरोध करना बिल्कुल जायज है। राशन की चोरी लम्बे समय से हो रही है। पूर्व में भी उन्होंने इस गांव में इस तरह के मामले को उठाया है।

कहा कि मौजूदा शिकायत पर सदर प्रखंड के एमओ ने गांव जाकर मामले की जांच भी की है लेकिन अतीत के अनुभवों को देखते हुए इसकी भी लीपापोती कर दिए जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए जिले के उच्चाधिकारियों से उनकी मांग है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये, अन्यथा उनका संगठन जनता के साथ मिलकर आंदोलन चलने को बाध्य होगा। विरोध करने वालों में मुख्य रूप से हीरालाल वर्मा, दिनेश राम, लखन वर्मा, विनोद वर्मा, यशवीर मुर्मू, द्रौपदी देवी, बसंती देवी, सुकुरमनी मरांडी, दीपा देवी, जीबलाल महतो, बसंत वर्मा, ऋषि वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, अंजू देवी, सुमित्रा देवी, रवि वर्मा, अरविंद कुमार वर्मा, त्रिभुवन वर्मा, भरत प्रसाद वर्मा, हिन्दू मुर्मू, लोकनाथ महतो सहित अन्य थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।