Arrest of Mo Afa Alam for Six-Year Sexual Exploitation under False Marriage Pretense शादी का झांसा देकर छह साल तक यौन शोषण, गिरफ्तार, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsArrest of Mo Afa Alam for Six-Year Sexual Exploitation under False Marriage Pretense

शादी का झांसा देकर छह साल तक यौन शोषण, गिरफ्तार

बेंगाबाद में मो. अफा आलम को शादी का झांसा देकर पिछले छह वर्षों से यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण किया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 17 June 2025 05:33 AM
share Share
Follow Us on
शादी का झांसा देकर छह साल तक यौन शोषण, गिरफ्तार

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। शादी का झांसा देकर पिछले छह वर्षों से एक युवती के साथ यौन शोषण करनेवाले आरोपी मो. अफा आलम को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 94/2025 की धारा 69 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में मो अफा आलम को नामजद किया गया है। पीड़िता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि युवक और युवती दोनों फिटकोरिया पंचायत के एक गांव के रहनेवाले हैं।

पीड़िता का कहना है कि शादी करने का झांसा देकर वर्ष 2019 से लेकर 2025 तक यौन शोषण किया गया। कहा कि इस बीच उसकी उससे ऑडियो और वीडियो कॉल पर बातचीत भी होती थी। शादी का दबाव बनाने पर युवक द्वारा धमकी और ब्लैकमेल किया जाता था। जिससे वह चुप रह जाती थी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा यौन शोषण: पीड़िता ने आवेदन में इसका भी उल्लेख किया है कि यौन शोषण का विरोध करने पर वीडियो वायरल कर देने की वह धमकी देता था। इस बीच 11 जून वर्ष 2025 की रात के लगभग बारह बजे वह उसके घर पहुंच गया और खिड़की उखाड़ कर उसके कमरे में घुस गया और युवक ने उसके साथ जबर्दस्ती की। पीड़िता इसका विरोध करती रही। फिर भी उसने उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। तब वह जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगी। हल्ला सुनकर परिजन पहुंचे। इसके पहले वह फरार हो गया। सुबह परिजन सामाजिक स्तर पर एक दूसरे के बीच शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन युवक व उनके परिजनों ने इसे टाल दिया। फिर गांव में पंचायत हुई। आरोपी युवक शादी करने से मुकर गया। तब उन्होंने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले में कांड अंकित कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।