Counterfeit Currency Gang Active Again in Rajdhanwar जाली नोट खपाने वाला गिरोह सक्रिय, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsCounterfeit Currency Gang Active Again in Rajdhanwar

जाली नोट खपाने वाला गिरोह सक्रिय

राजधनवार प्रखण्ड क्षेत्र में जाली नोट खपाने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। रविवार को मनसाडीह के एक होटल में एक व्यक्ति ने होटल संचालिका को 100 रुपये का जाली नोट दिया। बाद में पान दुकान संचालक ने नोट को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 9 June 2025 03:48 AM
share Share
Follow Us on
जाली नोट खपाने वाला गिरोह सक्रिय

राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार प्रखण्ड क्षेत्र में जाली नोट खपाने वाले गिरोह फिर से एक बार सक्रिय हो गया है। उक्त गिरोह सौ रुपये की नोट को वैसे जगह देते है, जहां नोट लेनेवाले आसानी से जाली नोट को पकड़ नही सके। रविवार को परसन ओपी क्षेत्र के मनसाडीह के एक होटल में एक व्यक्ति ने खाना खाया। इसके बाद होटल चला रहे साठ वर्षीय सुनीता देवी को 100 रुपया की एक जाली नोट दिया। सुनीता ने 50 रुपये वापस भी कर दिया। इसके बाद उक्त व्यक्ति होटल से चला गया। शाम में सुनीता अपने पोते को वही 100 रुपया का नोट देकर एक पान दुकान पर कुछ समान लेने के लिए भेजी।

जहां पान दुकान संचालक 100 के नोट को लेकर असमंजस में पड़ गया। इसके बाद पान दुकान संचालक ने भाजपा नेता उपेन्द्र सिंह के साथ कई लोगो को बुलाया। सभी असली 100 का नोट निकाल कर मिलान करने लगे तो पता चला कि यह नोट जाली है। इसके बाद सिंह ने उक्त मामले की जानकारी परसन ओपी पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंचकर पुलिस ने होटल संचालक व पान दुकान संचालक से पूछताछ की। इसके बाद 100 के नोट को अपने गिरफ्त में ले लिया। पुलिस कर्मी एएसआई अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि 100 को एक नोट मिला है। मामले की जांच पड़ताल की जायेगी। मौके पर हवलदार संजीत कुमार मंडल, चंद्रदेव साहा मौजूद थे। इस बाबत भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने बताया कि यहां जाली नोट का कही न कही खपाने वाला ग्रुप चल रहा है। पुलिस प्रशासन से मांग करते है कि ऐसे लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। उन्होंने आम लोगो को नोट ठीक से देखकर लेने की आग्रह की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।