ग्रामसभा सशक्त किए बिना पंचायती राज की अवधारणा अधूरी: मंजू
झारखंड के जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने धुरैता पंचायत में कहा कि ग्रामसभा को सशक्त किए बिना पंचायती राज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने पंचायतों में जन समस्याओं के समाधान और विकास के लिए एक रोड मैप तैयार...

झारखंडधाम। ग्रामसभा को सशक्त किए बगैर पंचायती राज की अवधारणा मूर्त रूप नहीं ले सकेगी। उक्त बातें जमुआ के विधायक मंजू कुमारी ने बुधवार को जमुआ प्रखंड के धुरैता पंचायत सचिवालय में बुधवार को विशेष ग्रामसभा में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में ग्राम सभा को सशक्त करना चाहिए और विशेष ग्रामसभा का आयोजन कर जन समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता के विकेंद्रीकरण का सपना साकार करने के लिए पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास का रोड मैप सब मिलकर तय करें। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है।
ग्रामसभा की अध्यक्षता धुरैता पंचायत के मुखिया प्रदीप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि तीन साल में पंचायत के विकास का जो कार्य हुआ उसका ब्यौरा जनता जनार्दन के समक्ष रखते हुए खुशी हो रही है कि जनता के सहयोग से कार्य सफल हुए और आगे भी आप सब मेरे साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज एक लाइब्रेरी का भी उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक मंजू कुमारी के द्वारा किया जाएगा। कहा कि लाइब्रेरी बहुत जरूरी है। ज्ञान प्राप्त कर ही इंसान इंसान बन सकता है। ग्रामसभा में लोगों की समस्याएं सुनी गई। कुछ समस्याओं के निष्पादन किए गए। आगे के विकास के रोड मैप तैयार किए गए। ग्रामसभा में पंसस अंजन सिन्हा के अलावा किशोर कुमार, शिबू यादव, सरोज सिंह, गौरव सिन्हा, साहेश्वर यादव, मुन्ना सिन्हा, प्रकाश राम, पुष्पा देवी, मनोज सिंह, दिलीप साव सहित कई गांवों के वार्ड सदस्य एवं आम जन उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।