Grand Kalash Yatra in Dharmapur Village for Baba Dharmanath Mahadev Pran Pratishtha Yagya कलश यात्रा के साथ 5 दिवसीय रुद्र महायज्ञ की हुई शुरुआत, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGrand Kalash Yatra in Dharmapur Village for Baba Dharmanath Mahadev Pran Pratishtha Yagya

कलश यात्रा के साथ 5 दिवसीय रुद्र महायज्ञ की हुई शुरुआत

गांडेय प्रखंड के धर्मपुर गांव में श्री बाबा धर्मनाथ महादेव सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ के लिए पांच दिवसीय कलश यात्रा निकाली गई। गिरिडीह जिप अध्यक्ष मुनिया देवी और गांडेय प्रमुख...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 21 May 2025 06:47 AM
share Share
Follow Us on
कलश यात्रा के साथ 5 दिवसीय रुद्र महायज्ञ की हुई शुरुआत

गांडेय। गांडेय प्रखंड के झरघट्टा पंचायत के धर्मपुर गांव में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री बाबा धर्मनाथ महादेव सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत गिरिडीह जिप अध्यक्ष मुनिया देवी और गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक ने संयुक्त रुप से बजरंग ध्वज दिखाते हुए जयकारा लगाकर की। यह कलश यात्रा धर्मपुर शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर गिरिडीह गांव, आदिम जाति मोड़ होते हुए कुसुम्भा स्थित बाबा भिखारी नाथ महादेव मंदिर पहुंची। वहां पूजा अर्चना कर पुन कलश यात्रा धर्मपुर गांव स्थित नदी तट के पास पहुंची। वहां यज्ञाचार्य डा बिनोद कुमार उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से सभी कलश का पूजन करवाया और कलश में जल भराया।

कलश यात्रा में कमेटी के अध्यक्ष केदार राय, पूर्व मुखिया रानी कुमारी, पूर्व मुखिया प्रकाश यादव, विकास राम, बालेश्वर राय, बालगोविंद पांडेय, अर्जुन पांडेय, बीरेंद्र पांडेय, सिद्धेश्वर पांडेय, मजेस्टर राय, कृष्णदेव राय, बालमुकुंद पांडेय, जंग बहादुर राय, मुनिलाल राय, बिलटु राय, राजेश राय, महेंद्र मंडल, अनिरुद्ध तिवारी, मनोज सिंह, मुनिलाल राय, मुकेश राय, सतीश राय समेत डहुआटांड़, धर्मपुर, कोयरीडीह, गिरिडीह, कुसुम्भा, तेलझारी, महेशमुंडा समेत आसपास के गांवों के श्रद्धालु उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।