Local Festival Thakurahi Puja Celebrated in Remba with Goat Sacrifice and Community Participation रेम्बा: आस्था के साथ संपन्न हुई ठकुराही पूजा, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsLocal Festival Thakurahi Puja Celebrated in Remba with Goat Sacrifice and Community Participation

रेम्बा: आस्था के साथ संपन्न हुई ठकुराही पूजा

रेम्बा में शुक्रवार को ठकुराही पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें बकरे की बलि दी गई। यह पूजा स्थानीय देवता ठाकुर बाबा की इच्छित कामना की पूर्ति के लिए की जाती है। सैकड़ों लोग इस अवसर पर एकत्र हुए, जो सामाजिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 14 June 2025 05:06 AM
share Share
Follow Us on
रेम्बा: आस्था के साथ संपन्न हुई ठकुराही पूजा

रेम्बा, प्रतिनिधि। आस्था के अनगिनत रूप हैं। स्थानीय पर्व तथा त्योहार इसी आस्था पर टिकी है। कुछ ऐसा ही नजारा जमुआ प्रखंड के रेम्बा स्थित दुबे बांध में शुक्रवार देखा गया। रेम्बा निवासी परमेश्वर मंडल तथा उनके परिजनों के द्वारा इच्छित कामना की पूर्ति के पश्चात शुक्रवार को ठकुराही पूजा की गई। इस पूजा के मुख्य पुजारी भगत होते हैं। पूजा संपन्न कर रहे भगत दुलारचंद राय ने बताया कि स्थानीय देवता ठाकुर बाबा की पूजा इच्छित कामना की पूर्ति के पश्चात की जाती है। इस पूजा में बकरे की बलि दी जाती है और कुटुंब मित्र आदि सब प्रसाद स्वरुप मांस भात खाते हैं।

पूजा का समस्त विधि विधान भगत के द्वारा ही किया जाता है। इसके एवज में भगत को दक्षिणा दी जाती है। महिलाएं ठकुराही पूजा का प्रसाद नहीं खाती है। शुक्रवार सैकड़ों की संख्या में लोग ठकुराही पूजा में शामिल हुए। पूजा में शामिल होने आए सामाजिक कार्यकर्ता अशोक द्विवेदी, भाजपा नेता कार्तिक मंडल, आजसू नेता अजय दुबे, शिक्षक रामदेव महतो, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु राम सहित कई लोगों ने बताया कि यह पूजा जंगलों में प्रकृति के बीच की जाती है। सामाजिक सद्भाव तथा लोगों से मेल मिलाप का संदेश यह पर्व देता है। उक्त अवसर पर सुभाष साहू, सुरेश यादव, प्रेम शंकर रिंकू, मुन्ना द्विवेदी, पुरुषोत्तम द्विवेदी, पप्पू यादव, प्रकाश मंडल, टुनटुन मंडल सहित कई लोग थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।