इसरी बाजार में चलंत लोक अदालत का आयोजन
डुमरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा इसरी बाजार उतरी पंचायत सचिवालय में चलंत लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, और सरकारी लाभकारी योजनाओं की...

डुमरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बुधवार को इसरी बाजार उतरी पंचायत सचिवालय में चलंत लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से स्थाई लोक सदस्य अशोक कुमार, मुखिया रीना कुमारी, पंसस रिक्की जायसवाल, पीएलभी मोहन राम, सुनील कुमार, झुमकी देवी, खुशबू कुमारी, प्रियंका देवी, बैजनाथ मंडल, सीसी मिथलेश महतो आदि ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को महिला उत्पीड़न घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बालश्रम, श्रम निबंधन, खाता निबंधन, सड़क दुर्घटना का मुनाफा राशि, आपदा आदि के बार में जानकारी दी। साथ ही सरकार के द्वारा लाभकारी योजनाएं अबुआ आवास, दिव्यांग व वृद्धा पेंशन व डालसा की निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।