Religious Procession Celebrates with Joyous Shobha Yatra in Gandey शोभा यात्रा निकाली गई, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsReligious Procession Celebrates with Joyous Shobha Yatra in Gandey

शोभा यात्रा निकाली गई

गांडेय में शुक्रवार को एक धार्मिक अनुष्ठान के तहत शोभा यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न स्थलों का भ्रमण करते हुए पाठक टोला पहुंची। वहां माता की पूजा अर्चना की गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने जय माता दी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 10 May 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
शोभा यात्रा निकाली गई

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय पाठक मार्केट में शुक्रवार को एक धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के तहत शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा गांडेय बाजार, प्रखंड परिसर, मोहदा मोड़ पुराना बाजार सहित विभिन्न जगहों का भ्रमण करते हुए गांडेय पाठक टोला पहुंची। पाठक टोला में विधि - विधान से माता की पूजा अर्चना की गई। पुनः शोभा यात्रा गांडेय पाठक मार्केट में पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभा यात्रा में मुख्य यजमान कैलाश पाठक अपनी पत्नी के साथ मुख्य कलश को लेकर आगे बढ़ रहे थे। शोभा यात्रा में शामिल महिला पुरुष श्रद्धालु जय माता दी सहित विभिन्न प्रकार के जयकारा लगा रहे थे।

शोभा यात्रा में कई श्रद्धालु हाथ में झंडा लिए हुए थे। शोभा यात्रा में ढोल, नगाड़े सहित विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र बजाए जा रहे थे। श्रद्धालुओं के जयकारा से आसपास का क्षेत्र का भक्तिमय हो गया है। मौके पर प्रमुख राजकुमार पाठक, विमल पाठक, धीरज पाठक, विनय पाठक, रितेश पाठक सहित महिला पुरुष उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।