फोरलेन निर्माण में फटा पाइप, हजारों लीटर पानी बर्बाद
गिरिडीह के कल्याणडीह से अम्बेदकर चौक तक फोरलेन सड़क का निर्माण जारी है। निर्माण के दौरान भंडारीडीह में जलापूर्ति पाइप फट गया, जिससे लाखों लीटर पानी बर्बाद हो गया और सड़क पर जलजमाव हो गया। इससे लोगों...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के कल्याणडीह से अम्बेदकर चौक तक बननेवाले फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य जारी है। सड़क निर्माण के दौरान भंडारीडीह में जलापूर्ति पाइप फट गया है। जिससे लाखों लीटर पानी सड़क पर बहकर यूंहि बर्बाद हो गया, वहीं दूसरी ओर निर्माणधीन सड़क पर पानी का जमाव हो गया। जिस कारण आगमन में भी लोगों को काफी परेशानी होती रही। हालांकि सोमवार दोपहर बाद फटा पाइप को दुरुस्त कर किसी तरह बर्बाद हो रहे पानी को रोका गया। इससे पहले पानी की धारा इतनी तेज थी कि आधे घंटे में मुख्य सड़क पर जलजमाव हो गया। बताया गया कि रविवार रात इस मार्ग पर फोरलेन का कार्य चल रहा था।
इस दौरान दो स्थानों पर जलापूर्ति की पाइप फट गया। जिसके बाद जलापूर्ति पाइप से पानी सड़क पर बहने लगा। भंडारीडीह स्थित मदरसा का पाइप निर्माण के दौरान फट गया। दोनों स्थानों पर पाइप फटने से पानी बहने लगा। मुख्य मार्ग पर इस कारण जलजमाव हो गया। लोगों को इसी जलजमाव से होकर आर-पार होना पड़ा। पैदल लोगों को आने-जाने में काफी दिक्क्तें हुई, वहीं पाइप फटने और पानी बर्बाद होने से कई इलाकों में पानी संकट गहराया रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।