हिंदी-खोरठा भाषा से लबरेज वेब सीरीज अटकल बियाह का टीजर हुआ रिलीज
झारखंडी हास्य वेब सीरीज 'अटकल बियाह' का टीजर 1 जून को उलगुलान फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया। 24 घंटे में इसे 10,000 से अधिक व्यूज मिले। लेखक निर्देशक सौरव सिंह ने बताया कि यह कहानी एक लड़के...

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। झारखंडी वेब सीरीज अटकल बियाह अपने झारखंड के कलाकारों की ओर से बनाया है एक हास्य वेब सीरीज है। जिसका टीजर 1 जून को उलगुलान फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। लगभग 2 हजार सब्सक्राइबर वाले यूट्यूब चैनल पर 24 घन्टे के अंदर 10 हजार से ऊपर व्यूज़ मिले हैं। लोग सीरीज के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह बात टीजर के कमेंट बॉक्स में झांकने भर से पता चलता है। लेखक निर्देशक सौरव सिंह हैं जो झारखंड के जाने माने सोशल मिडिया इंफ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम के रिल विडियोज भी मिलियन में लोग देख रहे हैं।
उन्होंने बताया कि झारखंड में अपनी भाषा और अपने गांव समाज के ठेठ लहजा को आपतक पहुंचाने की ये कोशिश पिछले 3-4 महीने से निरंतर चल रही है। जिसमें लगभग 80-85 स्थानीय कलाकारों के समावेश से एक बेहतरीन कहानी बना पाना संभव हुआ है। कहानी मूलतः एक ऐसे लड़के की है जिसका ब्याह अटक गया है और उसे विवाहित लोगों में नाम दर्ज कराने के लिए उसके आस-पास के लोगों का कठिन प्रयास, समर्थन और प्यार मिलता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।