Neglect in Padma Block Cleanliness Crisis and Official Apathy प्रखंड परिसर का हाल बेहाल,चारों ओर फैली गंदगी का अंबार, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsNeglect in Padma Block Cleanliness Crisis and Official Apathy

प्रखंड परिसर का हाल बेहाल,चारों ओर फैली गंदगी का अंबार

पदमा प्रखंड में अधिकारियों की अनदेखी के कारण गंदगी फैली हुई है। प्रखंड कार्यालय के फर्नीचर और वाहनों की सफाई के बावजूद, पूरे प्रखंड में स्वच्छता की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीण घंटों अधिकारियों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 9 June 2025 04:57 AM
share Share
Follow Us on
प्रखंड परिसर का हाल बेहाल,चारों ओर फैली गंदगी का अंबार

पदमा, प्रतिनिधि। पदमा प्रखंड इन दिनों अधिकारियों की अनदेखी का दंश झेल रहा है। प्रखंड परिसर के चारों ओर काफी गंदगी फैली है। प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के सरकारी वाहन ही साफ सुथरा एवं चमचमाते देखे जाते हैं और साथ ही उनके ऑफिस के फर्नीचर और दीवारों पर चमक बरकरार हैं। बाकी पूरे प्रखंड में साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। अंचल कार्यालय के सामने लोहे के दो चेयर रखे हैं। ग्रामीण उन चेयरों पर और प्रखंड परिसर में बने चबूतरो पर बैठकर घंटो अधिकारियों की प्रतीक्षा करते रहते हैं। किसका काम हुआ और किसका नहीं, यह देखने वाला कोई नहीं है।

इधर इस ओर से स्थानीय जनप्रतिनिधि भी काफी उदासीन देखे जाते हैं। प्रखंड कार्यालय से पूरे प्रखंड के विकास कार्यों पर नजर रखी जाती है। अब यदि प्रखंड कार्यालय का ही ऐसा व्यवहार रहेगा तो भला पूरे प्रखंड के विकास कार्य और स्वच्छता अभियान का क्या होगा? जनता की गाढ़ी कमाई से बने भवन और जनता की गाढ़ी कमाई से वेतन पाने वाले अधिकारी जनता के प्रति जरा भी जवाब देह नहीं है। आश्चर्य की बात तो यह भी है कि पूरे प्रखंड परिसर में शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।