ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी 63 नई रोडवेज बसें, 54 मार्गों पर होगा संचालन
Prayagraj News - प्रयागराज में 63 नई बसों का आवंटन किया गया है, जो अगस्त तक शहर पहुंच जाएंगी। ये बसें मुख्यतः ग्रामीण मार्गों पर चलेंगी, जिससे गांव और शहर के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। बसों का संचालन 54 रूटों पर...
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहरियों के साथ ग्रामीण यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रोडवेज ने जिले को 63 नई बसें आवंटित की हैं। अगस्त तक सभी बसें प्रयागराज पहुंच जाएंगी। ये बसें मुख्यतः ग्रामीण मार्गों पर चलाई जाएंगी, जिससे गांव से शहर और शहर से गांव के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। इनमें से अधिकांश बसें शाम को शहर से गांव की ओर जाएंगी और सुबह यात्रियों को लेकर वापस शहर आएंगी। कुल 54 रूटों पर इन बसों का संचालन प्रस्तावित है। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह ने बताया कि बसों के संचालन में यात्रियों की मांग और बसों की उपलब्धता के अनुसार बदलाव भी किया जाएगा।
जहां पहले से निगम की बसें चल रही हैं, वहां नई बसें नहीं चलाई जाएंगी। जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय निवासियों की मांग को भी प्राथमिकता दी जाएगी। नई बसें नौ मीटर लंबी होंगी और ये आइशर कंपनी की 42 सीटर बसें होंगी। इनमें दो सीटें बाएं और दो सीटें दाएं तरफ रहेंगी। बसों का संचालन प्रयागराज के छह डिपो सिविल लाइंस, जीरो रोड, मीरजापुर, प्रतापगढ़, प्रयाग और लालगंज से किया जाएगा। प्रतापगढ़ डिपो को सर्वाधिक 21 बसें जीरो रोड डिपो को 15 बसें मीरजापुर डिपो को 13 बसें सिविल लाइंस को 6 बसें प्रयाग डिपो को 5 बसें लालगंज डिपो को 3 बसें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।