JoSAA Counselling 2025: Mock Seat Allotment 1 released check at josaa nic in Direct link JoSAA Counselling 2025: मॉक सीट अलॉटमेंट-1 जारी, josaa.nic.in पर देखें; चेक करें डायरेक्ट लिंक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JoSAA Counselling 2025: Mock Seat Allotment 1 released check at josaa nic in Direct link

JoSAA Counselling 2025: मॉक सीट अलॉटमेंट-1 जारी, josaa.nic.in पर देखें; चेक करें डायरेक्ट लिंक

JoSAA Counselling 2025: जॉइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी ने JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए मॉक सीट अलॉटमेंट-1 जारी कर दिया है। उम्मीदवार josaa.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 9 June 2025 03:59 PM
share Share
Follow Us on
JoSAA Counselling 2025: मॉक सीट अलॉटमेंट-1 जारी, josaa.nic.in पर देखें; चेक करें डायरेक्ट लिंक

JoSAA Counselling 2025: इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का सपना देख रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। जॉइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने 9 जून 2025 को मॉक सीट अलॉटमेंट-1 जारी कर दिया है। यह अलॉटमेंट उन विकल्पों के आधार पर तैयार किया गया है जो उम्मीदवारों ने 8 जून 2025, रात 8 बजे तक भरें थे।

ऐसे चेक करें मॉक सीट अलॉटमेंट-1

  • JoSAA की वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Mock Seat Allocation 1 Result for JoSAA Counselling 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन डिटेल्स भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

यहां चेक करें मॉक सीट अलॉटमेंट-1 की डायरेक्ट लिंक

आगे की महत्वपूर्ण तारीखें

  1. मॉक अलॉटमेंट-2: 10 जून तक की चॉइस फिलिंग के आधार पर 11 जून 2025 को जारी होगा।
  2. चॉइस फिलिंग और रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन: 12 जून 2025
  3. डेटा वेरिफिकेशन और वैलिडेशन: 13 जून 2025
  4. राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम: 14 जून 2025
  5. ऑनलाइन रिपोर्टिंग (फीस जमा, डॉक्यूमेंट अपलोड, आदि): 14 जून से 18 जून 2025 तक
  6. राउंड 1 के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 18 जून 2025

क्यों जरूरी है मॉक अलॉटमेंट?

मॉक अलॉटमेंट छात्रों को यह अंदाजा लगाने में मदद करता है कि उनके भरे गए विकल्पों के आधार पर उन्हें कौन-कौन से कॉलेज मिल सकते हैं। इससे वे आखिरी तारीख से पहले अपने चॉइस को संशोधित कर सकते हैं और बेहतर सीट पाने की रणनीति बना सकते हैं।

JoSAA काउंसलिंग के जरिए IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन मिलता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हर चरण को गंभीरता से लें और आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें।

लेटेस्ट JAC 12th science, एजुकेशन न्यूज़ , JAC 12th commerce, अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|लेटेस्ट Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।