भारतीय वायुसेना में 284 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता समेत खास बातें
भारतीय वायुसेना ने फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में 284 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एफकैट)-02/2025 का आयोजन होगा।

Indian Air Force Recruitment: भारतीय वायुसेना ने फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच में 284 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एफकैट)-02/2025 का आयोजन होगा। इन ब्रांच के लिए महिला और पुरुष उम्मीदवार 01 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
फ्लाइंग ब्रांच, कुल पद : 03
योग्यता: गणित और भौतिकी के साथ 12वीं पास हो। दोनों विषयों में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक हो। या न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक हो।
आयु सीमा: न्यूनतम 20 और अधिकतम 24 वर्ष हो। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 से होगी।
ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल), पद : 156
(कार्य क्षेत्र के अनुसार रिक्तियां)
●एरोनॉटिकल इंजी.(एल),पद: 108
योग्यता: गणित और भौतिकी के साथ 12वीं पास हो। गणित एवं भौतिकी में 50%-50% अंक हो।
●पद के लिए जरूरी इंजीनियरिंग विषयों में बीई/बीटेक की डिग्री हो।
●एरोनॉटिकल इंजीनियर (मेकेनिकल), पद : 48
योग्यता: गणित और भौतिकी के साथ 12वीं पास हो। दोनों विषयों में 60-60 फीसदी अंक हो। बीई/ बीटेक या इंटिग्रेटेड पीजी डिग्री हो। या
ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल),पद:125
(विभाग के अनुसार रिक्तियां)
वीपन सिस्टम ब्रांच, पद : 24
योग्यता: गणित और भौतिकी विषयों के साथ 12वीं पास हो। दोनों विषयों में 50 फीसदी अंक हो।
एडमिनिस्ट्रेशन, पद : 58
लॉजिस्टिक्स, पद : 15
योग्यता (उपरोक्त तीन पद ): न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक हो।
अकाउंट्स, पद : 11
योग्यता : 12वीं पास हो। न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ बीकॉम हो। या
एजुकेशन, पद : 09
योग्यता: 12वीं पास हो। न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री हो।
मेटरोलॉजी ब्रांच, पद : 08
योग्यता : 12वीं पास हो। न्यूनतम 60% अंकों के साथ भौतिकी/गणित के साथ स्नातक की डिग्री हो।
आयु सीमा (उपरोक्त दोनों ब्रांच) : 01 जुलाई, 2026 को न्यूनतम 20 और अधिकतम 26 वर्ष हो।
वेतन: 56,100 से 1,77,500 रुपये।
आवेदन शुल्क
● 550 रुपये। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
● भुगतान का लिंक आवेदन पत्र भरते वक्त प्राप्त होगा।
चयन प्रक्रिया :उम्मीदवारों के चयन के लिए एफकैट का आयोजन होगा।
●ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) के लिए एफकैट के साथ इंजीनियरिंग नॉलेज टेस्ट(ईकेटी)भी होगा।
वेबसाइट: https://afcat.cdac.in