हर्षोल्लास के साथ मना राग रंग म्यूजिकल ग्रुप का सिल्वर जुबली
हजारीबाग के राग रंग म्यूजिकल ग्रुप ने रविवार को अपने 25वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया। इस संस्था की स्थापना 2000 में हुई थी और यह आर्थिक तंगी से जूझ रहे विद्यार्थियों को निःशुल्क संगीत शिक्षा प्रदान...

हजारीबाग, प्रतिनिधि । शहर के बहुचर्चित म्यूजिकल संस्था राग रंग म्यूजिकल ग्रुप ने रविवार को अपना 25वांँ स्थापना दिवस धूमधान व हर्षाेल्लास के साथ मनाया। संस्था के इरफान आलम ने बताया कि स्व अनवर मैसी, मंजीत दयाल और इरफान आलम के अगुवाई में राग रंग म्यूजिकल ग्रुप संस्था का नींव 01 जून सन् 2000 में रखा गया था। इस संस्था के कई कलाकार संगीत की शिक्षा लेकर झारखंड, बिहार व मुंबई के अलावा कई राज्यों में अपना नाम कमा रहे है। संस्था का उद्देश्य वैसे विद्यार्थी जिन्हें संगीत में रुचि है पर आर्थिक तंगी के वजह से संगीत नहीं सिख पाते ऐसे विद्यार्थी को संस्था में निःशुल्क संगीत की शिक्षा दी जाती है।
आगामी 30 जुलाई को संस्था के 25 साल पूरे होने की उपलक्ष्य में जबरा पार्क में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मौके पर संगीत शिक्षक उदय सिंह, मंजीत दयाल, इरफ़ान आलम, तबला वादक कपिल कुमार, गायिका श्रद्धा पांडेय सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।