इचाक में चोरों का दु:साहस, पिता-पुत्र पुलिस में फिर भी घर ताला तोड़कर तीन लाख के चोरी
इचाक में चोरों ने हवलदार विनोद प्रसाद मेहता के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रात में घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख के सोने-चांदी के गहने और 12 हजार नकद चुरा लिए। घटना के समय हवलदार का...

इचाक प्रतिनिधि इचाक में चोरों का दु:साहस सामने आया है। इचाक के बरियठ निवासी हवलदार विनोद प्रसाद मेहता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घटना को शुक्रवार रात 10 से 12 बजे के बीच अंजाम दिया। घटना की रात हवलदार विनोद की पत्नी,बहू और कांस्टेबल पुत्र महायज्ञ के अवसर पर गांव में आयोजित यज्ञ स्थल गए थे। जिसका लाभ उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। भुक्तभोगी विनोद के पुत्र प्रतिभाष कुमार ने बताया कि चोर घर के अंदर पीछे की दीवार फांदकर प्रवेश किया। जिसके बाद मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस कमरे की तलाशी ली।
इस दौरान कमरे में लगा ताला तोड़कर अंदर रखे बक्सा और अलमीरा का ताला तोड़ डाला और उसमें रखा करीब तीन लाख के सोने चांदी का गहना और अन्य सामान चोरी कर लिया।उन्होंने बताया कि यज्ञ स्थल से रात के करीब सवा बारह बजे घर वापस लौटा,तो देखा कि मुख्य गेट में लगा ताला टूटा है। अंदर जाने पर कमरा खुला देख अलमीरा,बक्सा का जांच किया तो अंदर रखा कपड़ा बिखरा देख खोजबीन शुरू की। जिसमें करीब तीन लाख के सोने चांदी के गहने और 12 हजार नकद गायब देख पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस का पेट्रोलिंग दल रात्रि में पहुंचकर घटना की जानकारी लिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाबत अज्ञात के खिलाफ थाना में आवेदन दिया गया है।घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है अब चोर पुलिस के घरों को निशाना बना रहे हैं ऐसे में आम लोगों के जान माल की सुरक्षा को लेकर लोग पुलिस की कार्यशैली पर संदेह जताने लगे हैं। विनोद प्रसाद मेहता स्वयं पुलिस विभाग में हवलदार के पद पर गिरिडीह में सेवा दे रहे हैं जबकि उनके पुत्र प्रतिभास कुमार गिरिडीह जिला बल में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।