BJP MP Vidyut Varun Mahto to Receive Parliament Ratna Award 2025 for Outstanding Contribution सांसद विद्युतवरण महतो को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBJP MP Vidyut Varun Mahto to Receive Parliament Ratna Award 2025 for Outstanding Contribution

सांसद विद्युतवरण महतो को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार

भारतीय जनता पार्टी के सांसद विद्युतवरण महतो को संसद रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार जुलाई 2025 में नई दिल्ली में दिया जाएगा। महतो ने इस पुरस्कार को जमशेदपुर की जनता की जीत बताया...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 19 May 2025 06:37 PM
share Share
Follow Us on
सांसद विद्युतवरण महतो को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार

भारतीय जनता पार्टी के सांसद विद्युतवरण महतो को संसदीय लोकतंत्र में उनके उत्कृष्ट और निरंतर योगदान के लिए संसद रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें जुलाई 2025 के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा के बाद सांसद महतो ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और जमशेदपुर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं इसे जमशेदपुर की जनता की जीत मानता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। विद्युतवरण महतो ने संसद में शिक्षा, रोजगार, कृषि, माइंस, रेल, एयरपोर्ट, सिंचाई, सड़क, हाईवे और स्वर्णरेखा परियोजना जैसे विषयों पर लगातार आवाज उठाई है।

इससे पूर्व 16वीं और 17वीं लोकसभा में भी वे संसद रत्न पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। संसद रत्न पुरस्कार की स्थापना 2010 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव पर प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन और ई-मैगजीन प्रीसेंस की ओर से की गई थी। अब तक 125 पुरस्कार दिए जा चुके हैं। यह पुरस्कार सिविल सोसाइटी की ओर से सक्रिय और जिम्मेदार सांसदों की पहचान के रूप में प्रदान किया जाता है। नामांकन राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर की अध्यक्षता वाली जूरी द्वारा किया जाता है, जो पूरी तरह से लोकसभा, राज्यसभा सचिवालयों और पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के प्रदर्शन आंकड़ों पर आधारित होता है। इस वर्ष देशभर से 17 सांसद और दो संसदीय स्थायी समितियां इस पुरस्कार के लिए चयनित हुई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।