महिला आयाम ने विचार गोष्ठी, अश्लील गानों पर रोक लगाने का आह्वान
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महिला आयाम ने कदमा में अश्लील गाने न बजाने पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने संस्कारों के महत्व पर जोर दिया और अश्लीलता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की...
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महिला आयाम की ओर से कदमा में संस्कृति और मर्यादा निभाएं, अश्लील गाने न बजाएं विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। प्रांत महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल ने ग्राहक गीत और संगठन मंत्र का वाचन किया।महिला आयाम सह प्रमुख रीना परितोष ने विषय प्रवेश कराया, जबकि जिला महिला आयाम प्रमुख आरती शर्मा ने कहा कि हमारे बेटे और बेटियों दोनों को संस्कार देने की जरूरत है, तभी अश्लीलता रुकेगी। एडवोकेट बबीता सिंह ने सरल भाषा में बताया कि अश्लील गाने बजाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कैसे की जा सकती है। विजयलक्ष्मी वेदुला ने अश्लील गानों से महिलाओं के असहज होने की बात रखी। रूबी लाल ने ग्राहक पंचायत के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और नए सदस्यों को जानकारी दी। कार्यक्रम में महिलाओं ने दोहरे अर्थ वाले गानों को समाज के लिए हानिकारक बताया और रोक लगाने पर जोर दिया। धन्यवाद ज्ञापन मीरा गुप्ता ने किया, शांति मंत्र सपना तिवारी ने पढ़ा। संचालन आरती लोहार ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।