Dhruv Prakash Achieves AIR 385 in JEE Advanced 2025 Shining Light on Kolhan Region ऑल इंडिया रैंक 385 लाकर ध्रुव प्रकाश ने किया कोल्हान का नाम रोशन, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsDhruv Prakash Achieves AIR 385 in JEE Advanced 2025 Shining Light on Kolhan Region

ऑल इंडिया रैंक 385 लाकर ध्रुव प्रकाश ने किया कोल्हान का नाम रोशन

जमशेदपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र ध्रुव प्रकाश ने जेईई एडवांस 2025 में ऑल इंडिया रैंक 385 हासिल की। उन्होंने 360 में से 242 अंक प्राप्त किए और जेईई मेन्स में भी उच्च प्रदर्शन किया। उनका सपना...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 2 June 2025 05:06 PM
share Share
Follow Us on
ऑल इंडिया रैंक 385 लाकर ध्रुव प्रकाश ने किया कोल्हान का नाम रोशन

जमशेदपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल का ध्रुव प्रकाश ने जेईई एडवांस 2025 में ऑल इंडिया रैंक 385 हासिल कर पूरे कोल्हान क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं जेईई एडवांस में उन्होंने 360 में से 242 अंक हासिल कर AIR 385 प्राप्त की।जेईई मेन्स के दोनों चरणों में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा—पहले अटेम्प्ट में 99.97 परसेंटाइल और दूसरे में 99.93 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 489 प्राप्त हुआ था। डीएवी पब्लिक स्कूल, बिस्टुपुर के छात्र ध्रुव को कक्षा 10वीं में उन्होंने 98.6% और 12वीं में 94.8% अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद उन्होंने इंजीनियर बनने का सपना देखा और एक निजी क्लासेस से कोचिंग शुरू की।ध्रुव

का सपना है कि वे आईआईटी दिल्ली से मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग या आईआईटी बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लेकर गणित के क्षेत्र में रिसर्च करें। पढ़ाई के अलावा उन्हें चेस खेलने का भी शौक है। पिछले दो वर्षों से उन्होंने किसी तरह की यात्रा नहीं की, लेकिन अब वे दुबई घूमने की ख्वाहिश रखते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।