India Wins Historic Gold in Gateball at World Masters Games 2025 in Taiwan गेटबॉल में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsIndia Wins Historic Gold in Gateball at World Masters Games 2025 in Taiwan

गेटबॉल में भारत ने जीता स्वर्ण पदक

भारत ने वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स 2025 में ताइवान में गेटबॉल खेल में स्वर्ण पदक जीता। इंडियन गेटबॉल यूनियन की टीम ने अजेय रहते हुए यह उपलब्धि हासिल की। झारखंड राज्य गेटबॉल संघ के समर्थन से टीम तैयार हुई...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 29 May 2025 05:53 PM
share Share
Follow Us on
गेटबॉल में भारत ने जीता स्वर्ण पदक

वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स 2025, ताइवान में भारत ने गेटबॉल खेल में स्वर्ण पदक जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह गौरवशाली जीत इंडियन गेटबॉल यूनियन (आईजीयू) की टीम ने अर्जित की, जिसने वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए यह मुकाम हासिल किया।भुवनेश्वर स्थित आईजीयू मुख्यालय के मार्गदर्शन और रांची में सक्रिय झारखंड राज्य गेटबॉल संघ के समर्थन से यह टीम तैयार हुई। झारखंड संघ के अध्यक्ष बलराम तांती ने इस उपलब्धि को भारत और राज्य दोनों के लिए गर्व का क्षण बताया। टीम के सदस्य द्वैपायन पटनायक, उमाकांत पाणि, सर्वेश्वर महापात्र और दिलीप सरंगी थे।

खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के मुकाबलों में विभिन्न देशों के दिग्गज खिलाड़ियों को पराजित किया। गेटबॉल, वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में शामिल 35 खेलों में से एक है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 108 देशों से 25,049 एथलीटों ने भाग लिया। खेलों का आयोजन ताइवान के 61 विभिन्न स्थलों पर हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।