भोजपुरी साहित्यकार डॉ. रसिक बिहारी ओझा निर्भीक की जयंती पर डॉ. पाठक हुए सम्मानित
जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद ने डॉ. रसिक बिहारी ओझा निर्भीक की जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार पाठक को निर्भीक स्मृति सम्मान 2025 से नवाजा गया। मुख्य अतिथि डॉ. जंग...
नगर की अग्रणी साहित्यिक संस्था जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा सोमवार को स्थानीय तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में परिषद के पूर्व प्रधान सचिव एवं भोजपुरी साहित्य जगत के युग पुरुष डॉ. रसिक बिहारी ओझा निर्भीक की जयंती सह स्मृति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस बार भी भोजपुरी एवं हिंदी साहित्य के लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार एवं अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवर समिति सदस्य डॉ. सुनील कुमार पाठक (पटना) को निर्भीक स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर पांडेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में अरका जैन विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. अंगद तिवारी, टाटा मोटर्स के पूर्व उप महाप्रबंधक डॉ. चंद्रेश्वर खां, तथा संस्कार भारती, जमशेदपुर महानगर की अध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण ने संयुक्त रूप से डॉ. पाठक को अंगवस्त्र, पगड़ी, श्रीफल, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।