Jamshedpur District Administration Issues Alert for Heavy Rainfall from June 18-19 2025 चौबीस घंटे भारी वर्षा की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट मोड में, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJamshedpur District Administration Issues Alert for Heavy Rainfall from June 18-19 2025

चौबीस घंटे भारी वर्षा की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट मोड में

जमशेदपुर जिला प्रशासन ने 18 से 19 जून 2025 तक संभावित भारी वर्षा को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और आपात स्थिति की निगरानी करने के लिए कहा गया...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 18 June 2025 02:55 PM
share Share
Follow Us on
चौबीस घंटे भारी वर्षा की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट मोड में

जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 18 जून से 19 जून 2025 तक संभावित भारी वर्षा को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया है। अपर उपायुक्त की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में इस अवधि में भारी बारिश की संभावना है।इसे देखते हुए सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। निर्देश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखेंगे और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी वरीय अधिकारियों को तुरंत देंगे। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर क्षति का आंकलन और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।पत्र

में मानगो नगर निगम, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, नगर परिषद, थाना प्रभारी, विद्युत विभाग और टीएसयूआईएसएल के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। अधीनस्थ कर्मियों को भी सूचना देकर पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।