RTI Activist Accuses Cooperative Officer of Mocking Information Act in Jamshedpur सूचनाधिकार कार्यकर्ता दिनेश महतो ने जवाब पर दस्तखत नहीं करने पर जताई नाराजगी, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsRTI Activist Accuses Cooperative Officer of Mocking Information Act in Jamshedpur

सूचनाधिकार कार्यकर्ता दिनेश महतो ने जवाब पर दस्तखत नहीं करने पर जताई नाराजगी

जमशेदपुर में सूचनाधिकार कार्यकर्ता दिनेश महतो ने जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सूचनाधिकार कानून का मखौल उड़ाया है। महतो ने बहरागोड़ा लैम्पस के सदस्यों की बाकाया राशि...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 31 May 2025 11:57 AM
share Share
Follow Us on
सूचनाधिकार कार्यकर्ता दिनेश महतो ने जवाब पर दस्तखत नहीं करने पर जताई नाराजगी

जमशेदपुर। सूचनाधिकार कार्यकर्ता दिनेश महतो ने जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो पर सूचनाधिकार कानून का मखौल उड़ाने का आरोप लगाया है। महतो ने बताया कि उन्होंने बहरागोड़ा लैम्पस के सदस्यों की बाकाया राशि भुगतान करने के संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी से जानकारी मांगी थी। परंतु उन्होंने गत 27 मई को जो जवाब दिया है, उस पर उन्होंने दस्तखत ही नहीं किया है। यह सूचनाधिकार कानून-2006 का सीधे-सीधे मजाक उड़ाना है। उन्होंने इसे घोर लापरवाही का भी मामला करार दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।