Train Cancellations on June 11 Tata Nagar to Dhanbad Itwari and Hatia Affected धनबाद, इतवारी व हटिया की ट्रेनें 11 को रद्द, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsTrain Cancellations on June 11 Tata Nagar to Dhanbad Itwari and Hatia Affected

धनबाद, इतवारी व हटिया की ट्रेनें 11 को रद्द

जमशेदपुर में 11 जून को टाटानगर से धनबाद, इतवारी और हटिया की ट्रेनें रद्द रहेंगी। चक्रधरपुर, आद्रा और रांची मंडल रेल क्षेत्र में लाइन ब्लॉक के कारण हटिया एक्सप्रेस 30 जून तक 15 दिन रद्द होगी। अन्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 10 June 2025 11:49 AM
share Share
Follow Us on
धनबाद, इतवारी व हटिया की ट्रेनें 11 को रद्द

जमशेदपुर। टाटानगर से धनबाद, इतवारी व हटिया की ट्रेनें 11 जून बुधवार को रद्द होगी। चक्रधरपुर, आद्रा और रांची मंडल रेल क्षेत्र में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व जोन से यह आदेश हुआ है। इससे हटिया एक्सप्रेस दिन बदलकर 30 जून तक 15 दिन रद्द होगी। इतवारी एक्सप्रेस 14, 18, 21, 25 और 28 जून को भी रद्द रहेगी। इधर, गम्हरिया और सीनी स्टेशन के बीच लाइन ब्लॉक के कारण साउथ बिहार एक्सप्रेस आरा से 10, 17, 24 जून तथा दुर्ग से 14, 21, 28 जून को टाटानगर नहीं आकर कांड्रा से सीनी होकर चलेगी। वहीं, उत्कल एक्सप्रेस पुरी से 10, 17, 24 जून को और ऋषिकेश से 15, 22, 29 जून को टाटानगर नहीं आकर संबलपुर के रास्ते चलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।