Jharkhand weather news rain thunderstorm temperature dip strong winds imd latest Mausam Samachar तपिश पर भारी पड़ेगी बारिश,झारखंड के कई हिस्सों में झमाझम,मौसम विभाग का येलो अलर्ट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand weather news rain thunderstorm temperature dip strong winds imd latest Mausam Samachar

तपिश पर भारी पड़ेगी बारिश,झारखंड के कई हिस्सों में झमाझम,मौसम विभाग का येलो अलर्ट

हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, रांचीTue, 3 June 2025 11:13 AM
share Share
Follow Us on
तपिश पर भारी पड़ेगी बारिश,झारखंड के कई हिस्सों में झमाझम,मौसम विभाग का येलो अलर्ट

राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में मंगलवार को मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यहां मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गई है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी ही चेतावनी उत्तरी भाग के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा के अलावा मध्य भाग के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ इलाकों के लिए भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार,पिछले 24 घंटे में राज्य में एक-दो जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 32.6 मिलीमीटर राजमहल में दर्ज की गई। जबकि, सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया। आगामी छह जून तक राज्य के कई हिस्सों में हल्के दर्जे की बारिश भी हो सकती है। लेकिन,अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई फेरबदल नहीं होगा और गर्मी का एहसास होगा।

झारखंड में मॉनसून को लेकर भी अभी प्रदेशवासियों को इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार,मॉनसून का इंतजार और लंबा हो सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।