Jharkhand weather update today Humid with Light Rain and Delayed Monsoon झारखंड में गर्मी और उमस का डबल अटैक, बारिश का इंतजार; मॉनसून पर भी आया ये अपडेट, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand weather update today Humid with Light Rain and Delayed Monsoon

झारखंड में गर्मी और उमस का डबल अटैक, बारिश का इंतजार; मॉनसून पर भी आया ये अपडेट

झारखंड में आज गर्मी और उमस का प्रकोप जारी रहेगा, तापमान 34-38°C के बीच रहेगा। रांची, देवघर जैसे जिलों में हल्की बारिश संभव है। मॉनसून 10-12 जून तक पहुंचेगा।

Anubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, रांचीFri, 6 June 2025 09:31 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में गर्मी और उमस का डबल अटैक, बारिश का इंतजार; मॉनसून पर भी आया ये अपडेट

झारखंड में गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज यानी 6 जून को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। लेकिन कुछ जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की उम्मीद भी बंध रही है। वहीं मॉनसून को लेकर भी अपडेट सामने आया है। आइए बताते हैं आज झारखंड में कहां कैसा मौसम रहेगा।

आज उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

मौसम विभाग के रांची मौसम केंद्र के अनुसार, आज झारखंड में अधिकतम तापमान 34°C से 38°C के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24°C से 27°C के आसपास रहेगा। राजधानी रांची में दिन का अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 25°C रहने का अनुमान है। गोड्डा और डालटनगंज जैसे जिलों में तापमान 38°C तक पहुंच सकता है, जो गर्मी की तीव्रता को दर्शाता है। उमस का स्तर भी 60-70% के बीच रहेगा, जिससे गर्मी का अहसास और बढ़ेगा।

आज कहां-कहां बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आद रांची, देवघर, बोकारो, और सिमडेगा जैसे जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। खासकर दोपहर या शाम के समय गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि, यह बारिश गर्मी से ज्यादा राहत नहीं देगी, लेकिन मौसम को थोड़ा सुहाना जरूर बना सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि गरज-चमक के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े हों और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

किस जिले में कैसा मौसम?

रांची: सुबह से हल्के बादल छाये रहेंगे। दिन में धूप और उमस परेशान करेगी। तापमान 34°C तक रहेगा। हल्की बारिश की संभावना है।

जमशेदपुर: गर्म और उमस भरा मौसम, तापमान 36°C तक। शाम को बूंदाबांदी हो सकती है।

डालटनगंज: सबसे ज्यादा गर्मी, तापमान 38°C तक। बारिश की संभावना कम।

देवघर और बोकारो: दोपहर बाद हल्की बारिश और गरज-चमक की उम्मीद। तापमान 35°C के आसपास।

झारखंड में मॉनसून कब देगा दस्तक?

झारखंड के लोग मॉनसून की बाट जोह रहे हैं, लेकिन मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पहले 3-4 जून को मॉनसून के झारखंड में दस्तक देने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह 10 से 12 जून के बीच ही पहुंचेगा। मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने दक्षिण भारत और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को भिगोया है, लेकिन झारखंड में अभी कुछ और दिन इंतजार करना होगा।

पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड बताते हैं कि झारखंड में मॉनसून आमतौर पर 12 से 21 जून के बीच आता है। इस बार भी 10 जून के बाद मॉनसून के सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे किसानों और आम लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।