Agricultural Development Campaign Expert Insights for Farmers in Jayanagar किसानों को उन्नत खेती सीखने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsAgricultural Development Campaign Expert Insights for Farmers in Jayanagar

किसानों को उन्नत खेती सीखने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम

जयनगर में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृषि विज्ञान केंद्र कोडरमा की विशेषज्ञ डॉक्टर चंचिला कुमारी ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाThu, 5 June 2025 05:36 AM
share Share
Follow Us on
किसानों को उन्नत खेती सीखने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम

जयनगर, निज प्रतिनिधि। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बुधवार को केबीके द्वारा सतडीहा, सरमाटांड़, लदबेदवा गांव में कार्यक्रम चलाए गए। इसमें कृषि विज्ञान केंद्र कोडरमा से विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉक्टर चंचिला कुमारी ने बताया कि यह कार्यक्रम किसानों की समस्या को जानने तथा उसका समाधान के लिए चलाया जा रहा है। किसानों से अपील की कि वह वैज्ञानिकों की बताइए तकनीक अपनाएं और कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े किसानों को संगठित होकर खेती करने की सलाह दी। नूपुर चौधरी ने किसानों को बीज उपचार मृदा सैंपल लेने की विधि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी साथी उन्होंने कहा कि आगामी खरीफ फसल में पौधों में लगने वाले कीट एवं रोगों से फसलों की देखभाल कैसे की जाती है कि विश्व जानकारी दी।

मौके पर मुखिया सविता देवी, सुरेश यादव आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।