Cycling Program Celebrates World Bicycle Day at Koderma s Sports Center साइकिल दिवस पर साइकिलिंग के बताए गए फायदे, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsCycling Program Celebrates World Bicycle Day at Koderma s Sports Center

साइकिल दिवस पर साइकिलिंग के बताए गए फायदे

कोडरमा में रविवार को फिट इंडिया पहल के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस पर साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को साइकिल चलाने के फायदे बताए गए, जैसे मोटापे में कमी, तनावमुक्त रहना और हृदय...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSun, 1 June 2025 06:13 PM
share Share
Follow Us on
साइकिल दिवस पर साइकिलिंग के बताए गए फायदे

कोडरमा,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तीरंदाजी खेलो इंडिया सेंटर, बागीटांड, कोडरमा में रविवार को फिट इंडिया की पहल पर विश्व साइकिल दिवस पर साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को साइकिलिंग के फायदे भी बताए गए। इस दौरान आमजनों को मोटापा, तनावमुक्त और बेहतर हृदय स्वस्थ जैसे लाभों के विषय में जागृति करते हुए कई जानकारी दी गई। साथ ही साइकिल चलाने से प्रदूषण को कम करने के अलावा अन्य विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ी एवं आमजनों ने भाग लिया। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, अशोक तुरी, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।