Multi-Party Meeting Held in Jayanagar to Address Displaced Rights and Employment Issues विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष मोर्चा का गठन, हक की आवाज बुलंद करने का आह्वान, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsMulti-Party Meeting Held in Jayanagar to Address Displaced Rights and Employment Issues

विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष मोर्चा का गठन, हक की आवाज बुलंद करने का आह्वान

जयनगर में बांझेडीह पावर प्लांट के समीप एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य विस्थापितों के हक, अधिकार, रोजगार और जन समस्याओं के समाधान पर रणनीति तैयार करना था। मोर्चा का गठन कर रविशंकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाWed, 28 May 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
विस्थापित एवं प्रभावित संघर्ष मोर्चा का गठन, हक की आवाज बुलंद करने का आह्वान

जयनगर, निज प्रतिनिधि। बांझेडीह पावर प्लांट डुमरडीहा फोरलेन चौक के समीप मंगलवार को सर्वदलीय बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता जेएलकेएम केंद्रीय प्रवक्ता रविशंकर यादव ने की, जबकि संचालन दशरथ पासवान ने किया। बताया गया की बैठक का उद्देश्य विस्थापित एवं प्रभावितों के हक, अधिकार, रोजगार और जन समस्याओं के समाधान को लेकर रणनीति तैयार करना था। इस दौरान विस्थापित और प्रभावित संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए रविशंकर यादव ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन की वादा खिलाफी और बिचौलिया संस्कृति के खिलाफ इस मोर्चे का गठन किया गया है। आगे कहा कि 2013 में भी इसी मुद्दे को लेकर तीन महीने तक प्लांट को बंद कराकर आंदोलन किया गया था।

इसके बाद प्रबंधन के साथ समझौता हुआ और लैंड लूजरों की एक सूची बनाकर उन्हें रोजगार देने की बात तय हुई थी। लेकिन आज तक सूची के अनुसार लोगों को रोजगार नहीं मिला। कांग्रेस नेता सुरेंद्र यादव ने कहा अब जनप्रतिनिधि ठेकेदार बन गए हैं, उन्हें विस्थापितों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। वहीं झामुमो नेता दामोदर यादव ने कहा कि डीवीसी ने मुफ्त विद्यालय और अस्पताल खोलने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ। फोर लाइन रोड पर प्रदूषण फैल रहा है, ओवरलोड गाड़ियों पर कोई नियंत्रण नहीं है और सीएसआर के तहत गांवों का विकास कार्य ठप पड़ा है। आगामी बैठक पांच जून को आयोजित की जाएगी। बैठक में मुखिया कन्हैया यादव, बलराम राणा, अनिल बर्नवाल, रामचंद्र यादव, महेंद्र यादव, अर्जुन चौधरी, रामदेव यादव, योगेश यादव, बुलाकी यादव, अरुण यादव, चंदन यादव, मुकेश यादव, मनोज यादव, अजय राणा, विनोद पासवान, सदन यादव, उमेश यादव, सुरेश मंडल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।