फादर मॉरिस टोप्पो का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग चंदवा पल्ली में वर्ष 2011 से 2019 तक अपनी सेवा दी थी
चंदवा के पल्ली पुरोहित फादर मॉरिस टोप्पो का निधन बुधवार रात रांची के गुरु नानक अस्पताल में हार्ट अटैक के बाद हुआ। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को चंदवा पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि...

चंदवा, प्रतिनिधि। डाल्टनगंज धर्म प्रांत के शिक्षा निदेशक गोठगांव महुआडांड़ पारिष के पल्ली पुरोहित सह शिक्षक फादर मॉरिस टोप्पो का निधन बुधवार की रात रांची स्थित गुरु नानक अस्पताल में हो गई थी। सूत्रों की माने तो हार्ट अटैक के बाद उन्हें रांची स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर चंदवा पहुंचा। स्थानीय कैथोलिक आश्रम परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इस दौरान फादर फबियानुस सिंदुरिया, फादर संजय, फादर धोती के नेतृत्व में सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई। यह बताते चले की फादर मॉरिस ने चंदवा स्थित पल्ली में वर्ष 2011 से 2019 तक अपनी सेवा दी थी।
इसके अलावे फादर मॉरीश ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय के प्राचार्य भी रहे थे। उनके निधन एवं पार्थिव शरीर के चंदवा आने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग एवं स्कूली बच्चे यहां पहुंचे थे। उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। लोगों ने कहा कि फादर मॉरिस ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में काफी मेहनत की थी । जिसके बाद से यहां के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करना शुरू किया था। उनके प्रयास से ही कैथोलिक आश्रम परिसर में इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत हुई थी। मौके पर ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय के प्राचार्य सेलेस्टिन डुंगडुंग सुमन सुनील सोरेंग, धवल कुजूर, स्टीफन मिंज, किरण लकड़ा, सिस्टर नीलम कालरा खलको, नील सुमन, अगाथा सुरीन, प्रतिमा खलखो समेत बड़ी संख्या में लोग एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।