Husband Kills Wife in Family Dispute in Mahuadanr पारिवारिक विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या ,पति गया जेल, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsHusband Kills Wife in Family Dispute in Mahuadanr

पारिवारिक विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या ,पति गया जेल

पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतिका की पहचान त्रिशीला नगेसिया के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारWed, 21 May 2025 02:36 AM
share Share
Follow Us on
पारिवारिक विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या ,पति गया जेल

महुआडांड़, प्रतिनिधि। महुआडांड में पारिवारिक विवाद में पति ने अपनी पत्नी की हत्या सोमवार की रात जलावन की लकड़ी से मारकर कर दी। मृतिका की पहचान त्रिशीला नगेसिया के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा पंचायत के ग्राम शिशाडीह निवासी सिद्धू नगेसिया ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी त्रिशीला नगेसिया की जलावन के लिए रखी लकड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दिया। इसके बाद पति ने पूरी रात शव को घर में ही रखा। वहीं सुबह जब सिद्धू नगेसिया का बेटा जो अपने चाचा के घर गया था, वापस लौटा। इस दौरान उसकी मां का शव घर की जमीन पर पड़ा हुआ हैं।

इसके बाद उसने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना स्थानीय मुखिया के द्वारा महुआडांड़ थाना को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुअनि इंद्रदेव रजवार, पुअनि गगन प्रधान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा। वहीं मृतिका के भाई के द्वारा हत्या का मामला दर्ज कराने के बाद हत्या के आरोपी सिद्धू नगेशिया को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।