रसीद खान बने राजद के चंदवा प्रखंड अध्यक्ष
चंदवा में राष्ट्रीय जनता दल की बैठक में रसीद खान को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। पर्यवेक्षकों सुरेश राम और दीपक यादव ने पार्टी को सशक्त बनाने की बात कही। कई अन्य नेता भी...

चंदवा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल की बैठक रविवार को प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से रसीद खान को चंदवा प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। बतौर पर्यवेक्षक सुरेश राम व सह पर्यवेक्षक दीपक यादव मौजूद रहे। पर्यवेक्षकों ने कहा कि राजद दबे-कुचले व अल्पसंख्यकों को सहारा देने वाली पार्टी है। संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने में सहभागिता निभाने की बात कही। जिला कमेटी के निर्देशानुसार प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। मौके पर बबलू गिरि, हारुण रसीद, नासरिन बानो, शोमा देवी, लखन राम, धनराज यादव, शमीम आलम, हबीनुला, रामनरेश यादव समेत कई अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।