महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण
झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा लोहरदगा के वनवासी कल्याण केंद्र में महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र और मोटर चालित सिलाई मशीन वितरित की गई। प्रशिक्षित महिलाएं स्वरोजगार के...

लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वनवासी कल्याण केंद्र, लोहरदगा में संचालित सिलाई प्रशिक्षण सेंटर में प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र और मोटर चालित सिलाई मशीन का वितरण किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख बिन्देश्वर साहू ने कहा कि वनवासी कल्याण केंद्र के माध्यम से खादी ग्रामोद्योग बोर्ड झारखण्ड से सहयोग लेकर शिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। महिलाएं छह माह के प्रशिक्षण में बच्चों के कपड़े, महिलाओं के सूट, ब्लाउज आदि बनाने सिखकर रोजगार से जुड़ती हैं। जीविकोपार्जन के लिए महिला सिलाई परिधान खोलकर पांच से 10 हजार रूपए मासिक कमाई करते हैं।
यह छठा बैच है। इसमें 22 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिन्हें प्रमाण पत्र और मशीन प्रदत्त दीनदयाल शर्मा प्रशिक्षण अधिकारी झारखंड, ग्राम विकास प्रमुख बिन्देश्वर साहु, क्षेत्रीय ग्राम विकास प्रमुख राघव राणा, सुशांत कुमार और प्रशिक्षक पुनम राणा द्वारा किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।