lover committed suicide friends enter in women house make her parade on road प्रेमी ने किया सुसाइड, दोस्तों ने प्रेमिका के घर बोल दिया धावा; पलामू में लड़की से सड़क पर करवाई परेड, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़lover committed suicide friends enter in women house make her parade on road

प्रेमी ने किया सुसाइड, दोस्तों ने प्रेमिका के घर बोल दिया धावा; पलामू में लड़की से सड़क पर करवाई परेड

झारखंड के पलामू में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया तो, दोस्तों ने इसका जिम्मेदार प्रेमिका को ठहरा दिया। लड़की के घर में घुसकर उसे बाहर लाया गया और सड़क पर परेड भी करवाई गई।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, पलामूThu, 12 June 2025 06:58 AM
share Share
Follow Us on
प्रेमी ने किया सुसाइड, दोस्तों ने प्रेमिका के घर बोल दिया धावा; पलामू में लड़की से सड़क पर करवाई परेड

झारखंड के पलामू में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के हमीदगंज मोहल्ले में एक निजी कंपनी के सुरपरावइजर जितेश दुबे (उम्र 28 वर्ष) ने सोमवार को खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद उसके घर पहुंची उसकी प्रेमिका के साथ मोहल्ले के कुछ युवकों ने अभद्र व्यवहार किया और उसे सड़क पर घुमाया। लोगों का आरोप था इसी लड़की के चलते जितेश ने खुदकुशी की है। बुधवार देर शाम इस घटना का वीडियो वायरल होने लगा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुट गई। लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करने और सड़क पर परेड कराने के मामले में पुलिस ने खुद प्राथमिकी कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो के अनुसार लड़की जब जितेश के घर पर पहुंची तो मोहल्ले के युवकों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। साथ ही उसका हाथ पकड़ सड़क पर घुमाया। कुछ युवाओं ने लड़की के साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया। हालांकि एक युवक ने मारपीट करने से रोकने का प्रयास किया। इस संबंध में पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि लड़की के जितेश के घर पहुंचने पर लोग आक्रोशित हो गए हैं। उसके बाद पुलिस पहुंची और लड़की को रेस्क्यू कर थाने ले आई। यहां भी लड़की ने परेड कराने की कोई शिकायत नहीं की। पुलिस जब लड़की को युवाओं के कब्जे से अपनी सुरक्षा में लेकर थाना लाई थी तब उसने कोई जानकारी नहीं दी थी। बाद में उसे घर भेज दिया गया था। बुधवार की देर शाम में वायरल वीडियो मिला है। पुलिस खुद से एफआईआर कर वीडियो के माध्यम से आरोपियों को चिह्नित कर रही है। संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि जिस लड़की से प्रेम प्रसंग की बात आ रही है। उस संबंध में लड़के के परिजनों ने लड़की, लड़की के पिता और लड़की के भाई पर प्राथमिकी कराई गई है। तीनों पर आरोप लगाया गया है कि लड़के को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। पुलिस जांच कर रही है। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की कथित प्रेमिका को कुछ लड़के सड़क पर घुमा रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस हमीदगंज पहुंची और लड़कों के कब्जे से लड़की को रेस्क्यू करते हुए उसे घर भेज दिया था। इधर लड़की और उसके परिजन मेदिनीनगर शहर में स्थित डेरा और अपने आवास पर भी नहीं है। परिजन फिलवक्त कुछ बताने से बच रहे हैं।