बिरसा हरित ग्राम योजना से स्वालंबी बन रहे किसान रजिबुल
पाकुड़ के उपायुक्त मनीष कुमार ने बिरसा हरित ग्राम योजना का निरीक्षण किया। लाभुक रजीबुल शेख ने एक एकड़ में 112 आम और 80 इमारती पौधे लगाए हैं। उन्होंने बताया कि 2024 में आम की बिक्री 26 हजार और सब्जी की...
पाकुड़। प्रतिनिधि उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर प्रखंड स्थित हिरानंदनपुर पंचायत के बेलडंगा गांव में मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना का निरीक्षण किया। लाभुक रजीबुल शेख ने उपायुक्त को बताया कि एक एकड़ आम बागवानी के दौरान 112 आम का पौधा, इमारती 80 पौधा का मिश्रित खेती किया है। जिसमें आम की अच्छी उपज एवं आमदनी हुई है। इसके अलावे सब्जी की खेती, नींबू, कटहल, पपीता का खेती किया गया है। लाभुक ने बताया कि 2024 में आम 26 हजार का, सब्जी 16 हजार का बिक्री किया है। इस बार आमदनी लाख पहुंच गया है। उपायुक्त ने किसान से आम की वैरायटी एवं उनके पैदावार के बारे में जानकारी लिया।
उन्होंने कहा कि सभी योग्य लाभुक इस योजना से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। साधारण खेती के स्थान पर यह एक बेहतर विकल्प है। सरकार द्वारा इसे प्रोत्साहित किया जा रहा है, इसका लाभ लें। लाभुक के द्वारा उपायुक्त को आम भी खिलाया। उपायुक्त ने आम खाकर लाभुक राजीबुल के कार्यों की सराहना कर आगे बढ़ने का हौसला दिया। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।