दो अलग-अलग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
पाकुड़िया के बसंतपुर गांव में दो महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली महिला ने मनोज हांसदा पर शीलभंग का प्रयास करने का आरोप लगाया, जबकि दूसरी विधवा महिला...

पाकुड़िया। थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव की दो महिलाओं की अलग-अलग शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनो कांडों के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। एक मामले में महिला ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाई है कि 13 जून 2025 की रात अपने घर पर अकेले सोई हुई थी। तभी रात करीब 12 बजे उसी गांव के मनोज हांसदा अन्य साथियों के साथ महिला के रुम में घुस कर शीलभंग करने का प्रयास किया। तभी जोर से हल्ला मचाने पर महिला के बेड पर रखा रुपए का पर्स लेकर मनोज हांसदा अन्य साथियों के साथ भाग गया।
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज हांसदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दूसरे मामले में एक अन्य विधवा महिला ने आरोप लगाया है कि 15 जून 2025 की रात को बसंतपुर स्थित अपने घर पर सोई हुई थी तभी रात करीब एक बजे ग्राम दरबार निवासी रामायण एवं बसंतपुर निवासी अजय हेम्ब्रम उसके घर में दोनों घुसकर छेड़खानी करते हुए कुकर्म करने का कोशिश किया। जिससे वह काफी लज्जित महसूस कर रही है। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी रामायण मुर्मू को गिरफ्तार कर मंगलवार को पूछताछ कर जेल भेज दिया है। इस बावत थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि छेड़खानी की दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर दोनो कांडों के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।