सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए किया वट सावित्री व्रत
पाकुड़, हिटी। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए किया वट सावित्री व्रत सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए किया वट सावित्री व्रत सुहागिनों ने पति की

जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड में पति के दीर्घायु की कामना के लिए महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत बड़े हर्ष के साथ किया। सोमवार को महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे धागा से फेरी लगाकर, हाथ पंखा, वटवृक्ष के पत्ते, फल फूल आदि सामग्री से पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना की। मान्यताओं की मानें, तो आज के दिन वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करने से पति की उम्र लंबी होती है, सभी विपदाओं से रक्षा होती है। वट वृक्ष का पूजा के उपरांत महिलाएं अपने-अपने घर पहुंच कर पति को चरण छू कर प्रणाम किया। उन्हें बांस तथा ताड़ के पंखा झलने के बाद फलों तथा शरबत से व्रत का पारण किया।
महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को धूमधाम से बट सावित्री का पूजा अर्चना किया गया। महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष के नीचे विधि विधान से पूजा कर अखंड सुहाग का वर मांगा। क्षेत्र में सुबह से बरगद के पेड़ों की नीचे महिलाओं की भीड़ जुटी थी। महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे पूजा कर रक्षा सूत्र बांधा। मुख्यालय के बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में पूजा के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा के बाद महिलाओं ने पंडित से सावित्री व सत्यवान की कथा सुनकर अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लिया। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिदूर लगाया। घर आने के बाद पति की आरती उतार तिलक लगाया और पंखा से हवा कर आशीर्वाद लिया। पाकुड़िया प्रखंड के दर्जनों गावों की सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की, वृक्ष में रक्षासूत लपेटते व ताड़ का पंखा झलते परिक्रमा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। पुरोहित पंडित अरुण कुमार झा ने बताया कि पुराणों में वर्णित सत्यवान-सावित्री की कथा के अनुसार जिस तरह सती सावित्री ने अपने पति की प्राण ले जा रहे यमराज से पति-भक्ति के बल पर तीन वचन के साथ ही अपने पति सत्यवान को भी जीवित करवाया था। हिरणपुर प्रखंड में सोमवार को वट सावित्री व्रत की पूजा धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने व्रत रखकर अपने सुहाग के कल्याण एवं रक्षा की कामना की। व्रत को लेकर सुबह से ही महिलाओं का हुजूम सुंदरपुर छठ घाट किनारे स्थित बरगद पेड़ के नीचे दिखने लगा था। जहां महिलाओं ने विधि विधान के साथ वट वृक्ष का पूजन किया एवं वृक्ष में कच्चा सूत बांधकर उसकी परिक्रमा की। हरी, लाल, पीली साड़ियों में सजी महिलाओं ने इस पर्व को लेकर व्रत धारण की। पूजन के दौरान एक दुसरे के माथे पर सिंदूर भी लगाया। पूजन के उपरांत सदा-सुहागिन रहने की मनोकामना भी की गई। मुख्यालय के अलावे तोड़ाई, डांगापाड़ा, दुलमी, देवपुर आदि स्थानों में भी महिलाओं ने व्रत रखकर अपनी पति की लंबी उम्र की कामना की। वहीं सभी सोशल साइट्स में सुहागिन महिलाओं के फोटो पति के साथ पटे पड़े थे। लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री का पुजा सोमवार को महिलाओं ने अपने पति का दृघ आयु के लिए बड़े धूम-धाम से किया। मिली जानकारी के अनुसार करियोडीह, बिचामहल, करणघाटी, बड़ा सरसा, पतरापाडा, तालझारी, लिट्टीपाड़ा, तालपहाड़ी सहित कई स्थानों पर महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत किया। महिलाओं ने अपने पति के लंबी आयु को लेकर कामना की। इस दौरान प्रभाकर पांडे व गोपाल चक्रवर्ती ने मंत्रोच्चारण के साथ सभी महिलाओं को पूजा संपन्न करवाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।