पांकी में इंटर की परीक्षार्थी से छेड़खानी
पांकी में इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्रा के साथ मनचलों ने कॉलेज के बाहर छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी लड़कों ने छात्रा के चचेरे भाई के साथ मारपीट की। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूFri, 23 May 2025 02:01 AM

पांकी। इंटर की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा के साथ मनचलों ने कॉलेज के बाहर छेड़खानी की। विरोध करने पर लड़की के चचेरे भाई के साथ आरोपी लड़कों ने मारपीट की है। छेड़खानी की घटना सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। पलामू जिले के पांकी प्रखंड के एमके इंटर कॉलेज परिसर में घटना हुई है। छात्रा भी पांकी प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी दूसरे समुदाय का है जिसके कारण विवाद गहरा गया है। घटना की जानकारी पांकी के थाना प्रभारी राजेश कुमार को भी दी गई है। पुलिस ने बताया कि मौखिक जानकारी मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।