Wheat Crop Destroyed by Fire in Patan Farmers Devastated दस बीघा खेत में लगा गेंहू जलकर राख, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsWheat Crop Destroyed by Fire in Patan Farmers Devastated

दस बीघा खेत में लगा गेंहू जलकर राख

पलामू जिले के पाटन प्रखंड के नगेशर गांव में हार्वेस्टर के शार्ट सर्किट से आग लगने से दस बीघा गेहूं फसल जलकर खाक हो गया। प्रभावित किसानों में दीनानाथ सिंह, संजय सिंह और आलोक सिंह शामिल हैं। इस घटना से...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 22 April 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
दस बीघा खेत में लगा गेंहू जलकर राख

पाटन। पलामू जिले के पाटन प्रखंड के नगेशर गांव में दस बीघा खेत में तैयार गेंहू फसल जलकर खाक हो गया। पंचायत समिति सदस्य राजकुमारी देवी ने बताया है कि मंगलवार को अपराह्न हार्वेस्टर से गेहूं काटने के दौरान हार्वेस्टर के तार से शार्ट शार्ट सर्किट से आग की चिंगारी के लपेट में गेहूं फसल चपेट में आ गया। नगेसर गांव के दीनानाथ सिंह, संजय सिंह, आलोक सिंह आदि आधा दर्जन किसानों के लगभग दस बीघा में लगी गेंहू फसल जल गया है। गेंहू जलने से प्रभावित किसान पर आफत आ गई है। दो जून की निवाला सहित मवेशी की चारा जल गया। कड़ी मेहनत एवं पैसा लगाकर फसल कटवाने के लिए हार्वेस्टर मंगवाया गया था। पाटन थाने की पुलिस एवं सीओ को घटना की सूचना दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।