protest in ranchi over flyover ramp construction jam for two hours why tribals angry रांची में फ्लाईओवर रैंप निर्माण को लेकर प्रदर्शन, दो घंटे रहा जाम; आदिवासी क्यों कर रहे विरोध, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़protest in ranchi over flyover ramp construction jam for two hours why tribals angry

रांची में फ्लाईओवर रैंप निर्माण को लेकर प्रदर्शन, दो घंटे रहा जाम; आदिवासी क्यों कर रहे विरोध

रांची में निर्माणाधीन सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। केंद्रीय सरना स्थल के पास बनने वाले रैंप के खिलाफ सोमवार को संयुक्त आदिवासी संगठन से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चौराहे पर जाम लग गया।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, रांचीTue, 18 March 2025 08:03 AM
share Share
Follow Us on
रांची में फ्लाईओवर रैंप निर्माण को लेकर प्रदर्शन, दो घंटे रहा जाम; आदिवासी क्यों कर रहे विरोध

रांची में निर्माणाधीन सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। केंद्रीय सरना स्थल के पास बनने वाले रैंप के खिलाफ सोमवार को संयुक्त आदिवासी संगठन से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने राज्य के सभी 28 आदिवासी विधायकों सहित रांची के सांसद और स्थानीय विधायक की शवयात्रा निकाली। यह शहर के विभिन्न इलाकों से होती हुई परमवीर अलबर्ट एक्का चौक पहुंची। यहां प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चौराहे को करीब दो घंटे तक जाम रखा।

शवयात्रा की अगुवाई अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष पवन तिर्की, आकाश तिर्की, आदिवासी जनपरिषद की कुंदरसी मुंडा, राहुल तिर्की, जय आदिवासी केंद्रीय परिषद की निरंजना हेरेंज सहित अन्य लोगों ने की। इस प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने चेतावनी दी है कि सरकार अगर रैंप नहीं हटाती है तो 21 मार्च को रांची में मशाल जुलूस निकाल कर विरोध दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही 22 मार्च को रांची बंद का आह्वान किया जाएगा।

जाम के कारण फंसे रहे सैकड़ों वाहन

विरोध प्रदर्शन के दौरान परमवीर अलबर्ट एक्का चौक पर जाम लगाने जाने के कारण सर्जना चौक, थड़पखना और चडरी के अलावा शहीद चौक से आने वाले सैंकड़ों वाहन जाम में फंस गए और वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने वाहनों को ड्रायवर्ट रुट से भेजना शुरू किया।

इन संगठनों का रहा समर्थन

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की प्रदेश अध्यक्ष गीताश्री उरांव, भाजपा की आरती कुजूर, पिंकी खोया, केंद्रीय सरना समिति के बबलू मुंडा, फूलचंद तिर्की, आदिवासी समन्वय समिति के लक्ष्मीनारायण मुंडा, अजय टोप्पो, जगलाल पाहन, भारत आदिवासी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदीप लकड़ा व चंपा कुजूर, संगीता कच्छप, अभय भुटकुंवर, संजय तिर्की, सूरज टोप्पो सहित अन्य शामिल थे।