Human Trafficking Prevention Collaboration Needed Between Authorities and Community मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर थाना प्रभारी से मिले संस्था के सदस्य, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsHuman Trafficking Prevention Collaboration Needed Between Authorities and Community

मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर थाना प्रभारी से मिले संस्था के सदस्य

गोला, निज प्रतिनिधि।जन विकास केंद्र हजारीबाग के एनिमेटर दामोदर कुमार व आशीत कुमार ने सोमवार को बरलंगा थाना प्रभारी अशोक कुमार से मिलकर मानव तस्करी की

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Tue, 27 May 2025 02:07 AM
share Share
Follow Us on
मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर थाना प्रभारी से मिले संस्था के सदस्य

गोला, निज प्रतिनिधि। जन विकास केंद्र हजारीबाग के एनिमेटर दामोदर कुमार व आशीत कुमार ने सोमवार को बरलंगा थाना प्रभारी अशोक कुमार से मिलकर मानव तस्करी की रोकथाम पर चर्चा करते हुए सहयोग की अपील की। एनिमेटर ने बताया कि संस्था की ओर से मानव तस्करी रोकथाम, महिला व बाल व्यापार की रोकथाम और इसके पुनर्वास को लेकर लगातार कार्यक्रम चलाकर कर लोगों को जागरुक कर रही है। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी का सबसे बड़ा आर्थिक पहलू है। आर्थिक रूप से कमज़ोर महिला-पुरुष इसके शिकार होते हैं। दूसरी ओर यह एक मानवाधिकार मुद्दा भी है। पीड़ितों से उनके अधिकार भी छीन लिए जाते हैं।

ऐसे में प्रशासन के सहयोग के बिना मानव तस्करी जैसे जघन्य अपरात को रोकना नामूमकिन है। थाना प्रभारी ने यहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि मानव तस्करी के शिकार अधिकतर नाबालिक लड़कियां व बच्चे होते हैं। मानव तस्करी को रोकने में परिवार को ज्यादा ध्यान देना है, तभी इस पर पूर्ण रुपेण अंकुश लगाया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।