शहर में बरसात से पहले होगी नालियों की सफाई
- नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार प्रधान सचिव ने जारी किया आदेश झारखंड, रामगढ़, नगर विकास एवं आवास विभाग

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने नाली की समस्या पर 10 दिनों तक लगातार विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान नाली की अव्यवस्था संबंधित सभी बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। हमारे रिपोर्टर समस्याओं के तह तक गए। साथ ही जन सरोकार की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका एकत्रात जिम्मेवार को बरसात से पहले आने वाली समस्याओं के प्रति आगाह करना था। ताकि समय पूर्व सभी समस्याओं का समाधान हो सके। जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला है। नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार प्रधान सचिव सुनील कुमार ने राज्य के सभी निकायों को बरसात से पहले नालियों को दुरुस्त करने का आदेश दिया।
उन्होंने वार्ड वार कोषांग का गठित करने की बात कही। इसमें सुपरवाइजर, जमादार और कर्मचारी को शामिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही नियमित अंतराल पर सभी नालियों को साफ करने की बात कही। सफाई के बाबत कोषांग में शामिल कर्मियों से प्रतिदिन निरीक्षण प्रतिवेदन लिया जाएगा। ताकि आदेश के अनुपालन में लापरवाही की गुंजाइश बिल्कुल कम रहे। यह बरसात में गंदगी के कारण फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम में नगर विकास एवं आवास विभाग का महत्वपूर्ण कदम है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।