Ramgarh Gurudwara Sahib Hosts Gurmat Camp with Children Competitions and Honors रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में हुआ गुरमत कैंप का आयोजन, सजा दीवान, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsRamgarh Gurudwara Sahib Hosts Gurmat Camp with Children Competitions and Honors

रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में हुआ गुरमत कैंप का आयोजन, सजा दीवान

रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में गुरमत कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ू साहब के धर्म प्रचारकों ने बच्चों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। सफल बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। विशेष दीवान...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Tue, 17 June 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में हुआ गुरमत कैंप का आयोजन, सजा दीवान

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में गुरमत कैंप का आयोजन किया गया। बड़ू साहब हिमाचल प्रदेश से आए धर्म प्रचारकों ने रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में बच्चों के बीच में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रतियोगिता का घोषणा की गई। प्रतियोगिता में सफल हुए बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सोमवार की रात गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान सजाया गया। जिसमें बड़ू साहब के बच्चों ने कीर्तन दरबार सजाया। बच्चों ने अपने मधुर आवाज से साध-संगत को निहाल कर दिया। जबकि, रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार की सुबह दीवान सजाया गया। यहां रामगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से बड़ू साहिब के सदस्यों को सरोपा देकर सम्मानित किया गया।

बड़ू साहिब के सदस्यों ने भी रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, हैप्पी छाबड़ा, महासचिव हरदीप सिंह होरा, जगजीत सिंह सोनी, सह सचिव कुलवंत सिंह मारवाह, रघुबीर सिंह छाबड़ा को सरोपा और उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनपाल सिंह प्रीतम सिंह, नरेंद्र होरा, राजू होरा, दविंदर सिंह होरा, प्रीतपाल सिंह, पप्पू जस्सल, राजू जस्सल, पिंटू छाबड़ा, सुरजीत सिंह छाबड़ा, तेजिंदर सिंह, राजू कालरा, बबलू छाबड़ा, मनबीर सोनी, सतनाम कौर, पम्मी कौर, पिंकी कौर, महेंद्र कौर, विमला कौर, जसप्रीत कौर, नीलम अरोड़ा सहित भारी संख्या में साध-संगत के लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।