Tributes Pour in for Late Panchayat Head Neeta Devi Community Mourns Loss पूर्व सांसद रामटहल चौधरी पहुंचे हेमतपुर, पीड़ित परिवार से मिले, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsTributes Pour in for Late Panchayat Head Neeta Devi Community Mourns Loss

पूर्व सांसद रामटहल चौधरी पहुंचे हेमतपुर, पीड़ित परिवार से मिले

--बहुत कम समय में नीता देवी ने खींच दी थी विकास की लम्बी लकीर : रामटहल चौधरी सोसोकलां पंचायत की मुखिया नीता देवी के आकस्मिक निधन के बाद शोक संवेदना व्

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 9 June 2025 12:44 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व सांसद रामटहल चौधरी पहुंचे हेमतपुर, पीड़ित परिवार से मिले

गोला, निज प्रतिनिधि। सोसोकलां पंचायत की मुखिया नीता देवी के आकस्मिक निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता उनके हेमतपुर स्थित आवास में लगा रहा। रविवार को रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी हेमतपुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नीता देवी का असमय निधन सोसोकलां पंचायत के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने अल्प समय में ही विकास की लम्बी लकीर खींच दी थी। उन्होंने कहा कि मुखिया मृदुभाषी, सरल स्वभाव व मिलनसार प्रवृति की थी, जिसके कारण उनकी लोकप्रियता क्षेत्र में काफ़ी थी। मुखिया पद पर रहते हुए उन्होंने लोगों की काफी सेवा की है।

उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से इस परिवार को जनता हूं। लम्बे समय से इस परिवार ने लोगों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि नीता देवी के पति पूर्व मुखिया बजरंग महथा भी पंचायत क्षेत्र के लोगों के दिल में बसते हैं। पति पत्नी दोनों ने मिलकर लोगों को चौबीस घंटे सेवा दी है। लोगों के हर सुख दुख में दोनों शामिल होते थे। रविवार को भी क्षेत्र के कई समाजसेवी, शिक्षक, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि व पत्रकारों ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।