5-Year-Old Girl Rape Case Accused Karmdev Urav Sent to Jail चान्हो में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करनेवाले को जेल, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News5-Year-Old Girl Rape Case Accused Karmdev Urav Sent to Jail

चान्हो में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करनेवाले को जेल

चान्हो में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी कर्मदेव उरांव को शनिवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बच्ची को आम दिलाने के बहाने बगीचे में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 7 June 2025 07:11 PM
share Share
Follow Us on
चान्हो में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करनेवाले को जेल

चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी कर्मदेव उरांव को शनिवार को चान्हो पुलिस ने जेल भेज दिया। दुष्कर्म के मामले को लेकर जिले के ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर थाने पहुंचे थे। कर्मदेव ने पूछताछ में अपना आरोप स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि बच्ची को वह बगीचे में आम दिलाने के बहाने ले गया था और वहीं दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। ज्ञात हो कि शुक्रवार को गांव में शादी की पार्टी थी, जहां पीड़िता भी मौजूद थी। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने कर्मदेव की अखरा स्थल पर जमकर पिटाई की थी और पुलिस को सौंप दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।